विश्व स्तर पर हमारे अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था संगठन की स्थापना श्री महेश महराज जी की सानिध्य में 11-4-1972 को जगत गुरू श्री श्री 100008 श्री तुलसी घाट वाले गुरू देव जी के कर कमलों द्वारा अखण्ड दीप स्थापित किया गया था जो अखण्ड दिव्य ज्योति रामपुर में आज भी प्रज्लवित हैं। ऱामपुर पावन शलिल नर्मदा माँ के दक्षिण तट में स्थित हैं। रामपुर जबलपुर से अमरकंटक मार्ग में 180 कि.मी.की दूरी पर हैं और रामपुर में भारत माता एवं श्री परशुराम जी के मंदिर हेतु प्रस्तावित स्थल हैं।और रामपुर में अभी तक 78 यज्ञ एवं ब्राह्मण बालकों का य़ज्ञोपवित विवाहादी कार्यक्रम क्षेत्रिय ब्राह्मण बंधुओं के द्वारा संपन्न हो चुके है और 1972 से 2014 तक ब्राह्मण मिलन समारोह संपन्न हो चुके है एवं 4 वेद,6शाष्त्र,18पुराण,प्रचीन ग्रंथ भृगु मुनी द्वारा हस्त लिखित भृगु संहिता ज्योतिष महा शाष्त्र एवं सभी देवी देवताओं से संबन्धित धार्मिक ग्रंथ मंथन का अनुपम संग्रह विराज मान हैं। ब्राह्मण संस्था का कार्यालय हैं। संगठन का उद्देश्य ब्राह्मणों के हित में क्षेत्रीय आधार पर कार्य करते हुये गौ ब्राह्मणों के कल्याण हेतु विभिन्न कार्य योजनाओं को सोचना हमारे संगठन का संकल्प हैं गौ ब्राह्मणों की स्वाभिमान रक्षा हेतू ब्राह्मण एकता के इस पुण्य यज्ञ में आपका साथ चाहिये। ब्राह्मण एकता और ब्रह्मण हित में आप का क्या विचार है मार्गदर्शन कीजीयें।