1- विश्व स्तर पर सभी ब्राह्मण बंधुओं में एकता बनाकर एक मंच पर लाना।
2- विश्व स्तर पर सभी वर्गों में परस्पर सहयोग स्थापित कर समाज हित में कार्य करना।
3- विश्व स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठ के द्वारा समाज कल्याण हेतु तत्पर रहना।
4- विश्व स्तर पर और राजनैतिक स्वयंसेवी संगठन तैयार कर मानव कल्याण में सहभागिता देना।
5- समाज के सभी बेरोजगार नवयुवकों को प्रशिक्षित कर स्वावलंबी बनाना।
6- समाज के बुराइयां जैसे अशिक्षा उत्पीड़न एवं किसी भी प्रकार के अत्याचार के प्रति न्याय दिलवाने में सहायता करना।
7- समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं आडंबरों से मुक्ति दिलाने हेतु सामाजिक चेतना का अभियान चलाना।
8- विश्व स्तर पर सभी ब्राह्मण संगठन को आमंत्रित कर एक सर्व सम्माननीय मंच प्रदान करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना।
9- समाज के सभी वर्गों में सत्य सनातन वैदिक धर्म का प्रचार प्रसार के साथ ब्राह्मण वर्ग को उपयोगिता बनाने हेतु, कर्मकांडी ब्राह्मण प्रशिक्षण प्रदान करना।